मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सिंधावली के पास एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रैक्टर चला रहे सुहैल (26) और मोटरसाइकिल पर सवार नितिन (25) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार प्रवीण नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि घायल को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights