मानहानि केस में सूरत(गुजरात) की कोर्ट से 2 साल कैद की सजा होने पर वायनाड से सांसद पद की कुर्सी छिने जाने के बाद सरकारी आवास खाली करने की सरकारी कार्रवाई के बीच राहुल गांधी को चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान ने एक पेशकश की है। वह उन्हें अपनी कोठी देना चाहते हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है।

लक्की ने लेटर में कहा है कि मोदी सरकार ने एक राजनीतिक साजिश और आप(राहुल गांधी) पर एक क्रोनोलॉजी के तहत मानहानि का केस किया, उसके बाद सदस्यता रद्द कर दी गई। वहीं अब आवंटित किया गया सरकारी आवास भी वापस ले लिया गया। इससे देश के सभी कांग्रेसी काफी आहत हैं।

लक्की द्वारा राहुल गांधी को लिखा लेटर।
लक्की द्वारा राहुल गांधी को लिखा लेटर।

ऐसे में लक्की ने राहुल गांधी को कहा है कि वह चंडीगढ़ सेक्टर 8-सी स्थित अपने मकान नंबर 1146 को उनके नाम स्थनांतरित करना चाहते हैं। लक्की ने राहुल गांधी को कहा है कि वह जब भी चाहें उनके इस मकान में आकर रह सकते हैं। इससे उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होगी। वहीं इस लेटर की एक प्रति उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights