एक अहम राजनीतिक बदलाव में, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जस्टिस एंड डेवलपमेंट फ्रंट, और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF) ने मिलकर एक नया गठबंधन बनाया है। इन तीनों पार्टियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए बताया कि उन्होंने मिलकर “पीपुल्स अलायंस फॉर चेंज” नाम का गठबंधन बनाया है।

इस गठबंधन का मकसद, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) की अगुवाई वाले मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन को टक्कर देना है। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का जुड़ाव कभी प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के वोटबैंक से रहा है, जिससे यह गठबंधन खासकर कश्मीर में मजबूत विपक्ष बन सकता है। 

वहीं, हकीम मुहम्मद यासीन की पार्टी PDF को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहब इलाके में अच्छी पकड़ मानी जाती है। तीनों पार्टियों का मानना है कि एक साथ आकर वे सत्तारूढ़ गठबंधन को कड़ी चुनौती दे सकते हैं और लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प पेश कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights