सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद सहारनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न हुआ । दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र अभिषेक सिंह सहारानपुर के आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहारानपुर द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा प्रशिक्षु आरक्षियों की टुकड़ियों द्वारा उत्कृष्ट ड्रिल एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया गया। परेड में प्रतिभाग करने वाले आरक्षियों ने कठोर प्रशिक्षण के उपरांत अपने कौशल, समर्पण एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना की गई एवं प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षु आरक्षियों को संविधान एवं कानून के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई कि वे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में पूर्ण समर्पण एवं मनोयोग के साथ कार्य करेंगे।

डीआईजी ने अपने संबोधन में सभी नव-नियुक्त आरक्षियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का माध्यम है और सभी आरक्षियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए आमजन के विश्वास को सुदृढ़ करें। दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights