सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की वर्तमान कार्यकाल की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) बुधवार को जीपीओ रोड स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने की। इसमें जिलेभर के बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केएके जैन, डॉ. सुरेंद्र मोहन गुप्ता और डॉ. पूनम कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता, सचिव डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल एवं डॉ. सौम्या जैन ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने आईसीयू के निर्माण एवं संचालन से संबंधित शासनादेशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकों को सरकारी नियमों का पालन करने और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में वैज्ञानिक सत्र के दौरान डॉ. मयंक नौटियाल ने जीआई एवं हेपेटोबिलियरी सर्जरी में नई तकनीकों, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। वहीं डॉ. ज्योति रैना ने गंभीर एंडोमेट्रियोसिस के सर्जिकल मैनेजमेंट पर व्याख्यान देते हुए सर्जरी की भूमिका और सावधानियों पर प्रकाश डाला।

मानद सचिव डॉ. अनुपम मलिक ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया, जबकि मानद वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्या जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल सहित डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. नरेंद्र खन्ना, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. महेश गोयल, डॉ. संजय यादव, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. आरएन बंसल, डॉ. वंदना आर्य समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights