*माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय क्लाउड कंप्यूटिंग कार्यशाला का हुआ शुभारंभ*

सहारनपुर/माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में आज दो दिवसीय क्लाउड कंप्यूटिंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 22 एवं 23 अप्रैल को आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाना है। कार्यशाला प्रातः 10:00 बजे से सेमिनार हॉल में प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता उदय बनर्जी ने क्लाउड कंप्यूटिंग की मूल अवधारणाओं, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर प्लेटफॉर्म तथा इसके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. के मार्गदर्शन में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान एवं उद्योग से जुड़े कौशल सीखने का अवसर प्राप्त हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान क्लाउड आधारित एप्लिकेशन, डेटा प्रबंधन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों की समझ प्राप्त हुई।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हो रही है, जो उनके तकनीकी कौशल एवं भविष्य की संभावनाओं को सुदृढ़ करेगी।डॉ विनोद कुमार, डॉ मितिका, विजय प्रताप सिंह, डॉ सुनील, सन्नी गिरी, नीरज ,डॉ. संदीप, डॉ. हर्ष, दीपांशु, गोविंद, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights