मिर्जापुर / थाने पर शुक्रवार को एक वादी मेघराज द्वारा लिखित तहरीर देकर एक अभियुक्त व अन्य के विरुद्ध इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ लिखाये गये मुकदमें को वापस लेने का दबाव एंव उसकी जमीन पर कब्जा व जान से मारने की धमकी व वादी को गलत मुकदमें में फसाये जाने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना मिर्जापुर पर मामला दर्ज कराया गया था। क्षेत्राधिकारी बेहट ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेशों पर मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा रविवार को अभियुक्त इमरान पुत्र वसीर अहमद निवासी ग्राम मगपुरा को ग्राम मगपुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम मे उ०नि० सचिन त्यागी,है०का०अमित राठी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights