मिडिल ईस्ट में युद्ध का आज 15वां दिन है। इसकी आंच अब पूरी दुनिया में पहुंच गई है। पीएम मोदी असम दौरे पर है। शनिवार को उन्होंने सिलचर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आजकल पूरी दुनिया में युद्ध जैसे हालात हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि हमारे देश के नागरिकों को कम से कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य इस युद्ध के प्रभाव को देश के नागरिकों पर न्यूनतम करना है। इस नाजुक समय में, कांग्रेस पार्टी से एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभाने की उम्मीद थी। कांग्रेस राष्ट्रीय हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में एक बार फिर विफल रही है।

कहा कि कांग्रेस देश में दहशत फैलाने की हर संभव कोशिश कर रही है, ताकि देश मुश्किलों में उलझ जाए और फिर वे मोदी पर लगातार हमले कर सकें। दुनिया भर की वे ताकतें जो भारत के तीव्र विकास को पचा नहीं पा रही हैं, उनके हाथों की कठपुतली बनकर रह गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights