नीरज प्रजापति
यूपी में युवाओं की पहली पसंद समाजवादी पार्टी:कादिर राणा
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल द्वारा युवा सपा नेता सलमान त्यागी को समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता व सपा नेता मास्टर अल्ताफ के संचालन में आयोजित आभार सभा में पहुंचे सैकड़ों युवाओं द्वारा नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी सहित वरिष्ठ सपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी सलमान त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के विश्वास व दिये गए सम्मान को वह मिशन 2027 को सफल बनाकर पूरा करेंगे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कादिर राणा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि सलमान त्यागी जेसे ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से समाजवादी पार्टी युवाओं में अपनी मजबूत पकड़ बनाएगी।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर व सपा नेता साजिद हसन ने अपने संबोधन में सलमान त्यागी को जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि युवाओ को अपने बूथ पर मजबूत टीम के साथ युवाओं किसानों मजदूरों एवं महिला के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को हटाना होगा उन्होंने मजबूत सपा सरकार लाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होना का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी,सपा नेता साजिद हसन,मौलाना मोहम्मद नज़र,शमशेर मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मौलाना मोहम्मद मुस्तफा,सपा नेता विकील गोल्डी अहलावत,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक,पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी,सपा नेता कृष्ण पाल, पवन पाल,फ़हीम अहमद अरशद मलिक,वसीम राणा, नावेद रंगरेज,चौधरी मेहरबान, अब्दुल वहाब त्यागी,फरहान हसन,मंगल सिंह गुर्जर,मरगूब त्यागी,उस्मान त्यागी, हाजी कासिम,दिलशाद ठेकेदार,हाजी इमरान,फरमान त्यागी,साजिद त्यागी प्रधान,सादिक त्यागी,मुनीर त्यागी,अमान त्यागी,सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
