चिलकाना(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा है । इसी क्रम में क्षेत्रराधिकारी सदर ने बताया कि बुधवार की मध्यरात्रि को थाना चिलकाना पुलिस ग्राम बुड्ढाखेडा से संगमौर जाने वाले रास्ते पर परागपुर के पास गस्त कर रही थी।तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम परागपुर से ग्राम घाटहेडा जाने वाले रास्ते पर बाग में कुछ लोग गोकशी करने वाले है। चिलकाना पुलिस सूचना पर तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पँहुचे तभी देखा कि एक बाग में आम के पेड के पास दो व्यक्ति व एक गोवंश के साथ दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्ति को ललकारा और कहा हम पुलिस वाले है। यह सुनते ही दोनों बदमाशों ने हडबडाहट में जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान उस्मान उर्फ मानी पुत्र नानू मूल निवासी कमेला कॉलोनी थाना कुतुबशेर हाल निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा,चिलकानाके रुप में हुई । वही एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार कांबिग की जा रही है तथा घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा,जिंदा खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण,लाईटर, जिन्दा गोवंश बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर गौकशी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट जैसे करीब डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। तथा थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights