चिलकाना / जिलाधकारी मनीष बंसल एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक /थाना प्रभारी सिमरन सिंह (IPS) के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । दिनांक 05.04.2026 को चेकिंग के दौरान पठेड चैक पोस्ट पर 01 वाहन ट्रक (घोडा) (1 रजि0 नं0-UP11-BT-8943 को ओवरलोड अवैध खनन सामग्री परिवहन करते पाये जाने पर सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम—*

1. उ०नि० चन्द्रपाल सिंह थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
2. का० हरिभान सिंह थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
3. संग्रहण अमीन अशोक कुमार तहसील सदर सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights