*मण्डी पुलिस ने गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत जिलाबदर को किया जनपद की सीमा से बाहर*

सहारानपुर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व जिला बदर, वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग व गश्त की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व मे मण्डी पुलिस टीम द्वारा जिलाधिकारी मनीष बंसल सहारानपुर द्वारा जिलाबदर घोषित किये गये एक अभियुक्त रहमान पुत्र कुर्बान निवासी अकबर कालोनी सरकारी स्कूल के पास थाना मण्डी को सम्बन्धित सरकार धारा व यूपी गुण्डा अधि0 के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त रहमान उपरोक्त को मा०न्यायालय के आदेशो से अवगत कराते हुए,अभि० के मौहल्ले में डुगडुगी बजवाकर मुनादी करायी गयी कि अभि० रहमान उपरोक्त को मा०न्यायालय द्वारा छः माह तक जनपद सहारनपुर की सीमा से निष्कासित किया गया है तदोपरान्त अभि0 को यमुनानगर के बार्डर पर छोडा गया तथा हिदायत दी गयी कि 06 माह तक आप जनपद सहारनपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेगे, यदि आप मा0 न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते है तो आपके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिला बदर करने वाली पुलिस टीम मे उ०नि०राहुल शर्मा,का०गौरव त्यागी,का०अमित कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights