खतौली। रामनवमी के अवसर पर निकल गई शोभायात्रा का सम्मान कौमी एकता कमेटी द्वारा पंडाल लगाकर किया गया। जीटी रोड पर लगाए पंडाल में नगर में कौमी एकता कमेटी के सदस्यों के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों को शिकंजी पिलाई गई और उनके ऊपर फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में अशोक शर्मा अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य संरक्षक विकास जैन आर्यन, सुशील गुर्जर, अमरेश आर्य, सुशील आर्य, विकास आर्य, सागर राणा, देवेश शर्मा, डॉ विकास पुंडीर, जगदीश सिंह, धीरेंद्र आर्य, रितिक,पुरु महाराज,कमल, परवीन, सुनील कुमार, विशाल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे और शोभा यात्रा में शामिल लोगों को शिकंजी पिलाकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights