ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री विजय वर्मा ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से की खास मुलाकात, मिला आशीर्वाद और मार्गदर्शन
मुजफ्फरनगर। ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री विजय वर्मा ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
भेंट के दौरान विजय वर्मा ने ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों, संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से साध्वी निरंजन ज्योति को अवगत कराया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति ने विजय वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व ही देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है, ऐसे में विजय वर्मा जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुलाकात के बाद विजय वर्मा ने इसे अपने लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्हें मिला मार्गदर्शन आगे संगठन और समाज के हित में कार्य करने की ऊर्जा देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे विजय वर्मा के बढ़ते कद के रूप में भी देखा जा रहा है।
