सहारनपुर(मनीष अग्रवाल) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा वीरवार को Dept. Of Telecom Ministry Of Communications, Govt. Of India के द्वारा विकसित किये गये CEIR पोर्टल को संचालित कराने हेतु प्रत्येक थाने पर टीम बनाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त कर थाने पर प्राप्त होने वाली मिसिंग मोबाइल की एप्लीकेशन सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कराने व बरामद कराने हेतु आदेशित किया गया था। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर व्योम बिन्दल एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर मयंक पाठक के निकट पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी क्राइम, मनोज कुमार यादव व प्रभारी सर्विलांस सेल के कुशल नेतृत्व में भिन्न-भिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में, गुम हुए मोबाइल फोन को जनपद सहारनपुर के समस्त थानों पर संचालित CEIR PORTAL पर अपलोड़ कराकर तत्परता से कार्यवाही करते हुए थानो पर गठित टीमों द्वारा गुमशुदा कुल 310 मोबाइल फोन बरामद किए गये, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये है । बरामद मोबाइल फोन उनके मालिक/स्वामियों को सुपुर्द किये गये । मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने खोये हुए मोबाइल फोन वापस पाकर सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

बरामद कुल 310 मोबाइल फोन का विवरणः-
01 मोबाइल फोन Apple कम्पनी
56 मोबाइल फोन Oppo कम्पनी
67 मोबाइल फोन Samsung कम्पनी
55 मोबाइल फोन Vivo कम्पनी
17 मोबाइल फोन OnePlus कम्पनी
32 मोबाइल फोन RedMe कम्पनी
30 मोबाइल फोन Realme कम्पनी
08 मोबाइल फोन Motorola कम्पनी
17 मोबाइल फोन LAWA कम्पनी
12 मोबाइल फोन Poco कम्पनी
01 मोबाइल फोन Xiaome कम्पनी
03 मोबाइल फोन Tecxlo कम्पनी
08 मोबाइल फोन Infinx कम्पनी
01 मोबाइल फोन Nothing कम्पनी
02 मोबाइल फोन IQOO कम्पनी
बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1 अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी क्राइम, मनोज कुमार यादव, जनपद सहारनपुर ।
2 प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम
3 समस्त थानों की CEIR PORTAL टीम
