मिर्जापुर(मनीष अग्रवाल) । थाना मिर्जापुर में आगामी पर्व ईद-उल-जुहा बकरीद के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव की अध्यक्षता में थाना परिसर पर समरांत व्यक्तियों की गोष्ठी की गई । क्षेत्राधिकारी बेहट द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, धर्म गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को भली-भांति अवगत कराया गया तथा पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी उपस्थित व्यक्तियों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने हेतु कहा गया। वही मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह यादव द्वारा भी आगामी पर्व ईद उल जुहा के दृष्टिगत सभी को दिशा निर्देशों से भली-भांति अवगत कराया गया कि प्रतिबंधित मवेशी की कुर्बानी ना दे तथा त्यौहार को शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights