तीतरो(मनीष अग्रवाल)। थाना तीतरो प्रभारी विकास चारण ने आगामी पर्व ईद-उल-जुहा बकरीद के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी गंगोह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के एक गांव में समरांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की । जिसमे तीतरो थाना प्रभारी विकास द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, धर्म गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को भली-भांति अवगत कराया गया तथा पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी उपस्थित व्यक्तियों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने हेतु कहा गया। वही थाना प्रभारी विकास चारण ने सभी से खुले में पशुओं की कुर्बानी ना देने और आगामी पर्व ईद उल जुहा के दृष्टिगत सभी को दिशा निर्देशों से भली-भांति अवगत कराया गया और कहा कि प्रतिबंधित मवेशी की कुर्बानी ना दे तथा त्यौहार को शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights