मुजफ्फरनगर। युवक ने अपने ससुरालियों पर पत्नी एवं दो बच्चों को एक लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।

दरअसल पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहाना का है। रोहाना निवासी सोनू कुमार ने अपने ससुरालियों पर बीवी एवं दो बच्चों को एक लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

सोनू एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है, जिसने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए सनी पुत्र मेहर चंद निवासी आदर्श नगर गांव छपरोली जिला बागपत द्वारा एक लाख रुपए में बीवी एवं दो बच्चों को खरीदे जाने का आरोप लगाया है।

सोनू सहारनपुर में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी के लिए गया हुआ था। इस दौरान रोहाना में घर पर उसकी पत्नी और दो बच्चे अकेले थे। बताया जा रहा है कि दो माह पहले पत्नी के मामा राजेंद्र निवासी गांव कन्नौज थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद का फोन पत्नी के पास आया था, जिसके बाद वह घर से चली गई थीं।

सोनू कुमार ने बताया कि अब घर लौटा तो उसकी पत्नी और 4 साल का बेटा तथा 12 साल की बेटी भी नहीं थी। आरोप है कि जब उसने पत्नी के मामा राजेंद्र, उसकी बहन ममतेश और दूसरे रिश्तेदार शिवानी, सुभाष सैनी और कविता से पता किया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने एक लाख रुपये में उसकी पत्नी और बच्चे को सन्नी पुत्र मेहर चंद निवासी आदर्श नगर छपरोली को बेच दिया है।

पीडि़त सोनू कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा मेरी कोई किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई।

पुलिस द्वारा राजेंद्र, सनी, सुमेर सैनी, ममतेश, शिवानी, सुभाष सैनी और कविता के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights