मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड स्थित किसान सहकारी समिति पूर्वी के नवनिर्वाचित चेयरमैन व डेलीगेट्स ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

सहकारी समिति पूर्वी के कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में किसान सहकारी समिति पूर्वी के नवनिर्वाचित चेयरमैन मुल्कराज उपाध्याय मुस्तफाबाद पचैंडा, डेलीगेट्स रोहित रायल, यशपाल संचालक, विशाल कुमार, सादिक, राजूदीन, राजपाल, श्रीमती प्रमिला देवी संचालक, सरोज देवी संचालक ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेन्द्र प्रधान कूकड़ा, जियाउद्दीन अहमद प्रधान मुस्तफाबाद, धर्मेन्द्र प्रधान पचैंडा कलां, विक्रम प्रधान, देवेन्द्र प्रधान, केडी वर्मा, सुरेंद्र एडवोकेट, अशोक चौधरी, हरेंद्र सिंह पचैंडा, चंद्रवीर सिंह पचैंडा, धर्मेन्द्र कूकड़ा आदि मौजूद रहे ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights