पक्ष-विपक्ष में अक्सर तकरार देखी जाती है, किसी न किसी मुद्दे को लेकर भाजपा कांग्रेस पर तंज कसती रहती है. इसी बीच BJP MP निशिकांत दुबे ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. एक्स पर पोस्ट करते हुए आज के ही दिन लोकतंत्र की हत्या की गई थी. इसके अलावा क्या कुछ लिखा, आइए जानते हैं.
‘कांग्रेस का काला अध्याय’ टाइटल वाले एक X पोस्ट में BJP MP ने 21 मार्च, 1977 को इमरजेंसी हटाए जाने पर बात की, इस समय के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी की दमनकारी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. पोस्ट में लिखा कि आज ही के दिन, 21 मार्च, 1977 को इमरजेंसी हटाई गई थी, जो इंदिरा गांधी जी की दमनकारी नीतियों, लोकतंत्र की हत्या और नागरिक अधिकारों के अंत के कारण लगाई गई थी.
20 मार्च, 1977 को लोगों ने गांधी परिवार के घमंड को अर्श से फर्श पर ला दिया, इंदिरा गांधी खुद अपना चुनाव हार गईं, उस समय की बुराई करते हुए उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान, लाखों लोगों को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया, हजारों लोग पुलिस कस्टडी में या ज़ुल्म की वजह से मारे गए, 1 करोड़ लोगों की ज़बरदस्ती नसबंदी कर दी गई. 42वें कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट ने लोकसभा का समय 6 साल तक बढ़ा दिया, जिससे प्रेसिडेंट और प्राइम मिनिस्टर कानूनी कार्रवाई से ऊपर हो गए.
