villagers-said-that-two-years-

पौड़ी गढ़वाल, 14 अगस्त । कांग्रेस नेत्री रुणा कुमार ने श्री प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में थपलियाल गांव, बड़ईगांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा और समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क से गांव तक पहुंचने वाला रास्ता खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण को दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अरुणा कुमार ने मौके से ही संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान गौतम कुमार, आशा देवी, सोनी देवी, उर्मिला देवी, बीना देवी, गीत देवी, गुड्डी देवी, मेनका देवी, रामेश्वरी देवी, सरस्वती देवी, आरती देवी, रीना देवी, नीलम देवी, सुमित्रा देवी, कलावती, रुकमा देवी, रतन देवी और बिंदु देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights