successive-fasts-satyagrah

नई टिहरी, 20 अक्टूबर । नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े लोगों का धरना और क्रमिक अनशन अनवरत जारी रहा। समिति के लोगों ने सरकार से शीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की गुहार लगाई है।

मंगलवार को बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 51 वें दिन समिति के संरक्षक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल क्रमिक अनशन बैठे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर बौराड़ी में दो माह से अधिक समय से संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन और सरकार की ओर से मामले में अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

जिससे समिति के लोगों में आक्रोश भी बना है। कहा कि गत माह समिति के लोगों मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलने से देहरादून भी गए थे। लेकिन सीएम को ओर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। कहा कि टिहरी में स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी न होने के कारण जिला मुख्यालय या आसपास के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जानी जरूरी है। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। कहा कि जब तक मेडिकल कॉलेज पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हो जाता समिति अपना संघर्ष जारी रखेगी।

वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता जीतराम भट्ट का सत्यग्रह आंदोलन 81 वें दिन जारी रहा। इस मौके पर भरत सिंह राणा, कमल सिंह महर, कुशाल सिंह नेगी, किशोरी लाल चमोली, लखवीर चौहान, विश्वजीत नेगी मौजूद थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights