dm-nitika-khandelwal-conducts

नई टिहरी, 19 अक्टूबर । जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने नरेंद्रनगर तहसील के ग्राम ओणी के राजस्व ग्राम तलाई में धान की क्रॉप कटिंग कर खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ स्वयं धान की कटाई और मड़ाई कर उपज का जायजा लेकर संबंधित कृषक से फसल की स्थिति, किस्म और बीज के संबंध में जानकारी ली।

सोमवार को राजस्व विभाग की ओर से कृषक जोत सिंह पुंडीर के खेत में प्लॉट तैयार कर क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। जिसमें 8 किलो 955 ग्राम धान प्राप्त हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल को सुखाने के बाद 15 दिन पश्चात उपज का वास्तविक आकलन किया जाएगा। प्रयोग से संबंधित आंकड़े सीसीई एग्री ऐप पर दर्ज किए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता और सटीकता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसलों की औसत उपज और कुल उत्पादन का आकलन किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा और फसल बीमा राशि निर्धारित करने में भी किया जाता है।

उन्होंने अधिकारियों को इच्छुक किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, डीपीआरओ एमएम खान, एडीपीआरओ राकेश शर्मा, कानूनगो राय सिंह, पटवारी विनोद राणा मौजूद थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights