metro-augementing-train-tips

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने और ग्रैप-1 लागू होने के बाद 22 अक्टूबर से कार्यदिवसों पर अपने नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त फेरे लगाने का फैसला किया है। इसका मकसद लोगों को अपनी निजी गाड़ी छोड़कर ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी गुरुवार को एक विज्ञप्ति के जरिए दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक डीएमआरसी अपनी सभी निर्माण साइट्स और आसपास की सड़कों पर प्रदूषण रोधी अभियान भी तेज कर दिया है। इसके तहत साइट के अंदर धूल के स्तर को कम किया जाएगा और आसपास की सड़कों से धूल और फुटपाथों से कचरा हटाया जाएगा। सभी निर्माण सामग्री को ठीक से ढका जाएगा और गाड़ियों के लिए व्हील वॉश सुविधा की जांच होगी। डीएमआरसी के इंजीनियर खुद साइट्स का निरीक्षण करेंगे।

मेट्रो निर्माण के कारण दिल्ली की करीब 31 किलोमीटर सड़कें अस्थायी रूप से डीएमआरसी के अधीन हैं। डीएमआरसी का दावा है कि इनमें से ज्यादातर सड़कों की मरम्मत कर दी गई है ताकि वे प्रदूषण न बढ़ाएं। डीएमआरसी ने अपनी साइट्स, स्टेशनों और ऑफिस बिल्डिंगों में 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग गन और मिस्ट गन लगी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights