up-congress-supriya-statement

लखनऊ, 21 अक्टूबर । कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रारूप में भी बड़ी संख्या में लोगों के नाम और व्यक्तिगत विवरण गलत दर्ज हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाया नामों में कथित बदलाव और मतदाता संबंधी विवरणों में विसंगतियों को गंभीर बताया।

श्रीनेत ने बुधवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट संख्या 127 की मतदाता सूची में गड़बड़ियों का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 13,150 मतदाताओं के आंकड़ों में खामियां सामने आई हैं। कांग्रेस ने नामों में कथित बदलाव और मतदाता संबंधी विवरणों में विसंगतियों को गंभीर बताते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मतदाता सूची तैयार करने में सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल और नामों में बदलाव की प्रक्रिया पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करना जरूरी है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने भी नामों में कथित बदलाव के उदाहरण पेश किए। उन्होंने बताया कि सूची में 33 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ का नाम बदलकर हसरत और 25 वर्षीय शादाब का नाम सलीम खान दर्ज होने का दावा है। आराधना मिश्रा ने मतदाता सूची से नाम गायब होने और व्यक्तिगत विवरणों में बदलाव को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसी शिकायतों की जांच जरूरी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights