मुज़फ़्फ़रनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के सभी पदाधिकारी और सदस्य प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। मंत्री ने समाज के सभी बंधुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के लोग मंत्री के स्नेह और सहयोग से अत्यंत प्रभावित दिखे।वैश्य समाज के आह्वान पर 19 संगठनों ने मिलकर समाज का गठन संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के रूप में किया है। महासभा के माध्यम से समाज में एकजुटता और विकास का संदेश फैलाने की पहल की जा रही है।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि टाउन हॉल में वैश्य कुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाई जाएगी।

समाज के सभी बंधुओं ने एक स्वर में माननीय मंत्री जी और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से प्रतिमा की देखरेख की जिम्मेदारी महासभा को देने का आह्वान किया।इस पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, “मैं समाज से बाहर नहीं हूँ। जैसा आप लोग चाहेंगे, वैसा ही होगा।” उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को एकजुट होने और इस पहल को सफल बनाने के लिए बधाई और धन्यवाद भी दिया।बैठक की अध्यक्षता संजय मित्तल ने की और संचालन सुनील सिंगल ने किया।

बैठक में गौरव स्वरूप, अशोक कंसल, सतीश गोयल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, मोहन तायल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, राहुल गोयल, मुकेश प्रधान, सरवन अग्रवाल, चिन कंसल, योगेश भगत, राकेश कंसल, दिनेश गुप्ता, विपिन गोयल, धर्मेंद्र तायल, शिशु कांत गर्ग, विनोद संगल, कशिश गोयल, संजीव गोयल, नवनीत कुछचल, पवन बंसल, अशोक गर्ग, आशुतोष गुप्ता, अशोक सिंघल, अजय गर्ग, जितेंद्र गुप्ता, गोपाल मित्तल, राजीव मोहन, विशाल गर्ग, रजत गोयल, सुमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights