up-vns-cm-yogi-visit-arvind-

वाराणसी, 14 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल की नई इकाई के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार को वाराणसी दौरे के दौरान मिर्जामुराद के खोचवां गांव स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री एक किमी की दूरी तय कर अरविंद मिल पर पहुंचे और तैयारियां देखी। इस इकाई का लोकार्पण 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 100 करोड़ का निवेश और 1000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहा के निकट खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे सात एकड़ से अधिक भूमि पर अरविंद मिल की नई इकाई स्थापित की गई हैं। इसमें कुल सौ करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं। इस इकाई में एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी में कार्य करने वाली करीब तीन सौ महिलाओ को इस समय इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से भी वार्ता की। काशी की इस नई इकाई में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट का उत्पादन होगा। भविष्य में इकाई में निवेश का द्वितीय चरण भी प्रस्तावित हैं। यह कंपनी देश मे प्रसिद्ध ब्रांड जाकी, यूएस पोलो, एरो पैंट-शर्ट, टी शर्ट, जींस आदि बनाती हैं।

अरविंद मिल के इस नई इकाई का बीते 25 अप्रैल 2024 को भूमिपूजन हुआ था और इसका लोकार्पण 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों होना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अरविंद मिल के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।—

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights