india-on-nsa-talk-with-iran

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने 12 अक्टूबर को ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. मोहसेन रेज़ाई से बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों, क्षेत्रीय स्थिति और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान भारतीय नाविकों और भारतीय टैंकरों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया।

उल्लेखनीय है कि यह वार्ता होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय चालक दल को ले जा रहे दो व्यापारिक टैंकरों (एमटी पेट्रो डॉल्फिन और एमटी वाल्थेरा) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के एक दिन बाद हुई, जिसमें दो भारतीय नाविक लापता हो गए थे।

इसी बीच भारत ने अमेरिका-रूस के बीच हुए वाणिज्यिक डीजल सौदे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि भारत वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता का समर्थक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा, “जहां तक डीजल सौदे का सवाल है, हम दोनों देशों के बीच हुए वाणिज्यिक समझौतों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, सिवाय इसके कि हम हमेशा वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता की वकालत करते रहे हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुए हालिया समझौते के तहत रूस तत्काल अमेरिका को 3 लाख टन डीजल की आपूर्ति करेगा और साथ ही लाखों टन अतिरिक्त डीजल भी देगा। इसके बदले में अमेरिका ने ईंधन की ऊंची कीमतों को कम करने के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंधों में ढील दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights