हमीरपुर, 14 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा कस्बा के वार्ड नौ निवासी पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि के शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश अनुसूचितजाति जन जाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। तथा न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया।
कुरारा कस्बा के वार्ड नौ निवासी पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे को शिकायती पत्र देकर बताया कि कस्बे के वार्ड नौ में अपना निजी मकान बनाकर पैंतीस वर्ष से परिवार सहित निवास कर रही है। यह भवन संख्या 65 नगर पंचायत में मेरे पति के नाम दर्ज है। इसके बगल में मेरा दूसरा मकान बना हुआ है। मकान के सामने दस फीट का रास्ता है, जिसमें नगर पंचायत द्वारा कार्य कराया गया है। यह रास्ता बैनामा में दिया गया है। आठ सितंबर को नगर पंचायत प्रशासन व चेयरमैन द्वारा मेरे मकान के दीवार के बगल में बनी दस इंच की पटरी की ईंटों को जेसीबी मशीन से उस समय गिर दिया गया, जब वह काम के कारण बाहर थी। उनके दो मंजिला मकान को भी क्षति हुई है। चुनावी रंजिश के चलते चेयरमैन द्वारा मेरे व पति के खिलाफ शिकायती पत्र अधिकारियों दिए जा रहे है। दस सितम्बर को नगर पंचायत चेयरमैन अपने कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर नाली की खुदाई करने पहुंची थी, जिसमें विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया था। तथा मारपीट की थीं। पूर्व चेयरमैन ने इस मामले में न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
