abhishek-pathak-will-not-take-story-drishyam-forwa

मुंबई, 14 अक्टूबर । अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम-3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन निर्देशक अभिषेक पाठक ने इसके आगे कहानी बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म की कहानी अपने अंजाम तक पहुंच चुकी है और फिलहाल चौथा भाग बनाने की कोई योजना नहीं है। उनके मुताबिक, किसी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला केवल उसकी सफलता के आधार पर नहीं लिया जा सकता।

एक बातचीत में अभिषेक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2 अक्टूबर को आगे भी ‘दृश्यम डे’ के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है और वे इसके बारे में चर्चा भी कर रहे हैं, लेकिन कहानी पूरी हो चुकी है। निर्देशक के अनुसार कई लोग उनसे चौथे भाग की संभावना के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन कहानी को आगे बढ़ाना ही उद्देश्य नहीं है। उन्होंने मौजूदा फिल्म के अंत को फ्रेंचाइजी के लिए उपयुक्त बताया।

अभिषेक ने फिल्म के दूसरे सप्ताहांत के प्रदर्शन पर भी खुशी जताई। उनके मुताबिक इस दौरान फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है, जो कई फिल्मों के पूरे प्रदर्शन के दौरान होने वाली कमाई से भी ज्यादा है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘दृश्यम-3’ में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर की भूमिका दोहराई है। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights