प्रयागराज, 10 सितंबर । पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी विषय की शोधार्थी प्रगति शुक्ला को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने ‘भक्तिकालीन संत कविता में संगीत तत्व और उसकी लोकव्याप्ति : कबीर के विशेष संदर्भ में’ विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया।
प्रगति शुक्ला ने अपना शोध कार्य पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की हिन्दी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकाय प्रमुख प्रो. छाया सिन्हा के निर्देशन तथा जे.डी. वीमेंस कॉलेज, पटना के संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रीता दास के सह-निर्देशन में पूरा किया।
अपनी इस उपलब्धि पर प्रगति शुक्ला ने कहा कि शोध कार्य को पूरा करने में उनके पति डॉ. सुरेंद्र कुमार, सह-आचार्य, गायन, संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज का विशेष सहयोग और प्रोत्साहन रहा। शोध की मौखिकी परीक्षा के दौरान बाह्य विषय विशेषज्ञ के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के हिन्दी विभाग के प्रो. प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे। चेयर के रूप में विभागाध्यक्ष प्रो. मंगला रानी मौजूद रहीं। इस अवसर पर वरुण सिंह, अध्यक्ष, बिहार कला संस्कृति प्रकोष्ठ, लाइब्रेरियन प्रो. रीति कुमारी, डॉ. मनीषा संखधर, डॉ. राधेश्याम सुमन, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. अमरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
