up-bijnor-three-buffalo-thieves-arrested

बिजनौर, 10 सितम्बर । जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने पशु चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो हिस्ट्रीशीटरों समेत तीन भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो भैंसें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

पुलिस के मुताबिक, 08 सितंबर की रात ग्राम इस्लामपुर लालूपुर उर्फ मालीवाला निवासी जलालुद्दीन पुत्र मुर्तजा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दो भैंस चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले के खुलासे के लिए कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था। आज गुरुवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभान उर्फ भूरा पुत्र अम्मान, नीतू पुत्र जगदीश और इनामकार उर्फ रईस पुत्र हबीब, निवासी थाना कीरतपुर क्षेत्र, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सुभान उर्फ भूरा और नीतू हिस्ट्रीशीटर हैं। पूछताछ में नीतू के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वहीं सुभान उर्फ भूरा के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों तथा चोरी किए गए पशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights