up-kannauj-explosion-firecrack

कन्नौज, 22 सितबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की बहवलपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार काे एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके से इलाके में अफरा तफरी मच गई और टीनशेड कई मीटर दूर तक गिरा। इस हादसे में शिवकुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ मयंक मिश्रा, एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार अभिनव, प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे सहित फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पत्रकारों काे बताया कि पुलिस ने मामले में शिवकुमार भुर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

कई बार विस्फोट के दावे से उठे सवाल

स्थानीय सभासद सतेंद्र शाक्य ने दावा किया कि इसी मकान में पिछले कई वर्षों के दौरान कई बार विस्फोट हो चुके हैं और पूर्व में लोगों की जान भी जा चुकी है। उनका आरोप है कि दीपावली से पहले यहां कथित रूप से अवैध तरीके से पटाखे बनाए जाते रहे हैं। घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यहां पहले भी विस्फोट होने की जानकारी थी, तो कथित अवैध पटाखा निर्माण पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को थी? इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। पुलिस अब विस्फोट के कारणों, पटाखा निर्माण की अनुमति और पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights