up-auraiya-traning-workshop

औरैया, 23 सितंबर । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजुकेटर ने पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ सांकेतिक भाषा के माध्यम से प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। बताया गया कि सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों की समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का प्रमुख उद्देश्य है।

पुलिस कर्मियों को संवाद की बाधाओं को दूर करने और बधिर एवं श्रवण-बाधित लोगों के अधिकारों तथा सम्मान के प्रति संवेदनशील रहने के लिए जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समावेशी समाज के निर्माण में सांकेतिक भाषा की भूमिका पर भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला के समापन पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजुकेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी अजीतमल थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा दी गई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights