उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार आज यानी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।हालांकि, उनके सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) की भी चर्चा जोरों पर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर सवाल उठाया है कि क्या प्रशांत कुमार सेवा विस्तार भी हासिल करेंगे।

अगला DGP कौन?
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का अगला डीजीपी भी कार्यवाहक (इंटरिम) होगा। इस पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दावेदारी राजीव कृष्णा की बताई जा रही है। वे 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और योगी सरकार के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। उनके अनुभव और वरिष्ठता की वजह से उन्हें अगला डीजीपी बनाए जाने की संभावना सबसे ज्यादा है।

चयन प्रक्रिया अभी बाकी
हालांकि, प्रशांत कुमार के रिटायर होने के बाद यूपी पुलिस को स्थाई डीजीपी मिलेगा या फिर कार्यवाहक डीजीपी की परंपरा जारी रहेगी, यह अभी साफ नहीं है। योगी सरकार ने हाल ही में ‘पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश चयन एवं नियुक्ति नियमावली-2024’ को मंजूरी दी है, लेकिन अभी तक चयन समिति का गठन नहीं हुआ है और यूपीएससी को संभावित नामों की सूची भी नहीं भेजी गई है।

DGP पद के लिए अन्य नाम
राजीव कृष्णा के अलावा भी कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं, जैसे: तिलोत्तमा वर्मा – डीजी प्रशिक्षण, यदि उन्हें चुना गया तो यूपी की पहली महिला डीजीपी बनेंगी। दलजीत सिंह चौधरी – बीएसएफ के डीजी। आलोक शर्मा – एसपीजी प्रमुख।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights