उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मझिला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर बरातियों से भरी हुई एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। 

घर वापस लौट रहे थे बराती 
यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास तड़के करीब तीन बजे हुआ जब आलमनगर मार्ग पर भुप्पा पुरवा मोड़ पर तेज़ रफ़्तार आटिर्का कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। पुलिस ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के पटियानीम गांव निवासी नीरज की बारात कुसुमा गांव गई थी। विवाह समारोह के पश्चात बाराती घर वापस लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।

इन लोगों की हुई मौत 
इस हादसे में कार में जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ,रामू, जौहरी और छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे सभी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, उसके पुत्र सिद्धार्थ, रामू, आकाश और जौहरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights