uk-villagers-prominently-rais

पौड़ी गढ़वाल, 21 सितंबर कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने अशोक भंडारी ‘देबू भाई’ और गजेंद्र की अध्यक्षता में धनाऊ तल्ला क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक, रोजगार की कमी और सड़क जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

धनाऊ तल्ला के अंतर्गत आने वाले चौकला क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य इस क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से सड़क सुविधा नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि सड़क नहीं होने से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौके से उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान की अपील की गई।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिलाया और आगामी चुनाव में कांग्रेस के समर्थन की अपील की।बैठक में शिव सिंह, सोहन दास, सोहन सिंह, बलबीर सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन कुमार, पंकज गोसाईं, जगमोहन सिंह, धूपा देवी, अरुण सिंह, पिंकी देवी, गजेंद्र, आनंद सिंह, लीला देवी, पान सिंह, कविता देवी, गौतम सिंह और सृजन सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights