nainitals-sagar-selected

नैनीताल, 22 सितंबर । जम्मू में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के सागर अधिकारी का छठी एवीएफ एशियन वोविनम चैंपियनषिप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।

प्रतियोगिता 24 से 30 नवंबर तक कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित होगी। वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव शंकर महाबले की ओर से जारी चयन पत्र के अनुसार सागर का चयन वरिष्ठ वर्ग के 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

क्लब के सचिव विनोद कुमार वैद्य ने बताया कि सागर को 25 सितंबर से पहले प्रतियोगिता में सहभागिता की पुष्टि करने के साथ आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

सागर के चयन पर छावनी परिषद नैनीताल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जाट ने बधाई देते हुए कहा कि सागर के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के 13 खिलाड़ियों को जल्द सम्मानित किया जाएगा। चयन की सूचना मिलने पर सागर की माता लक्ष्मी देवी, पिता चंदन अधिकारी, बहन दीक्षा अधिकारी और छोटे भाई लक्ष्य अधिकारी सहित क्लब के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और छावनी परिषद के कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

क्लब के संरक्षक गोपाल रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका बनवाल, मानसी बर्गली, अमित कुमार गोड तथा वोविनम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती और महासचिव विनोद लखेड़ा सहित पदाधिकारियों ने सागर को शुभकामनाएं दी हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights