uk-tunalka-nandgaon-teams

उत्तरकाशी, 21 सितंबर । खेल महाकुंभ के तहत यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र बड़कोट में आयोजित विधायक चैंपियन ट्रॉफी खेल प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिता के अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत तुनालका प्रथम, नंदगांव द्वितीय व बड़ेथी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कबड्डी बालिका वर्ग में न्याय पंचायत नंदगांव प्रथम, धारकोट द्वितीय तथा तुनालका तृतीय स्थान पर रही।

वहीं अंदर-19 के खो-खो बालक वर्ग में न्याय पंचायत बड़ेथी प्रथम, गेंवला द्वितीय व धरकोट तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बड़ेथी प्रथम, गेंवला द्वितीय तथा चमियारी तृतीय स्थान पर रही। जबकि अंडर-19 दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में पुष्कर प्रथम व गौरव द्वितीय, 200 मीटर में अंकित प्रथम व पुष्कर द्वितीय, 400 मीटर में साहिल प्रथम व सुमित द्वितीय, 800 मीटर में अखिल प्रथम व प्रियांशु द्वितीय तथा 1500 मीटर में प्रियांशु प्रथम व आर्यन द्वितीय स्थान पर रहे। साथ ही दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के 100 मीटर व 200 मीटर में प्राची पंवार प्रथम तथा अर्चना द्वितीय, 400 मीटर में सिमरन प्रथम व रंजना द्वितीय, 800 मीटर में रंजना प्रथम व मनीषा द्वितीय तथा 1500 मीटर में संतोषी प्रथम व लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रही।

युवा कल्याण अधिकारी नौगांव लोकेंद्र सिंह नेगी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत बड़कोट आयोजित पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 न्याय पंचायतों के अंडर-19 व अंडर-14 के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा स्तरीय इस खेल प्रतियोगिता का समापन होगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights