uk-congress-bjp-kharge-visit-suryakant-dhasmana

देहरादून, 10 अगस्त । कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी और रुद्रपुर दौरे की सफलता से भाजपा में बेचैनी है और पार्टी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

श्री धस्माना ने रुद्रपुर से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हल्द्वानी में खड़गे की रैली और रुद्रपुर में प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हुई। उन्होंने दावा किया कि रैली को असफल करने के लिए भाजपा ने पुलिस का सहारा लिया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में आयोजित विस्तारित कार्यसमिति की बैठक की सफलता से भी भाजपा के नेता परेशान हैं। धस्माना ने कहा कि 17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और इसके बाद हल्द्वानी की रैली में मिली प्रतिक्रिया से कांग्रेस का उत्साह बढ़ा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights