uganda-vice-president-agra-taj

आगरा , 14 सितंबर । दिल्ली में ब्रिक्स देशों के 18 वें सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंची रिपब्लिक ऑफ युगांडा की उपराष्ट्रपति सोमवार को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा चलकर आगरा पहुंचेंगी और ताज का दीदार करेंगी ।आगरा में ताजमहल पर करीब डेढ़ घंटे रहने के बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

सोमवार को रिपब्लिक आफ युगांडा की उप राष्ट्रपति जेसिका अलपो सडक मार्ग द्वारा नई दिल्ली से प्रस्थान कर आगरा यमुना एक्सप्रेस होते हुए करीब 12:00 बजे ताजमहल पहुंचेंगी।करीब डेढ़ घंटे ताजमहल का दीदार करने और उसकी खूबसूरती निहारने के बाद उपराष्ट्रपति ताजमहल की निकट ही एक पांच सितारा होटल पहुंच कर वहां अल्प विश्राम करने और दोपहर का भोजन लेने के बाद करीब 3:30 बजे सड़क मार्ग से ही दिल्ली लौट जायँगी

युगांडा के उपराष्ट्रपति के ताजमहल भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए है, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा भी उनके आगमन के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन करने और आम पर्यटकों को सुविधा को दृस्टिगत विशेष प्रबंध किए गए हैं।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास द्वारा बताया गया कि युगांडा की उपराष्ट्रपति करीब 3:30 घंटे आगरा में रहेंगी और इस दौरान ताजमहल भ्रमण भी करेंगे, आगरा भ्रमण के कार्यक्रम के दौरान मानक अनुसार उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights