मुज़फ्फरनगर।समाज सुधारक एवं बहुजन आंदोलन के प्रेरणास्रोत मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि “कांशीराम जी ने समाज के शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के हक़ के लिए जो संघर्ष शुरू किया, उसे समाजवादी पार्टी पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रही है। संविधान और आरक्षण की रक्षा, पीडीए वर्ग के अधिकारों की लड़ाई ही उनके सपनों का विस्तार है।”सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की विचारधारा कांशीराम जी के विचारों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सपा ही उनके मिशन को सच्चे अर्थों में आगे बढ़ा रही है और पीडीए के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती दे रही है।इस अवसर पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता सलीम मलिक, इमलाक प्रधान, सभासद शहजाद चीकू, सभासद सुंदर सिंह, सभासद हसीब राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ. इसरार अल्वी, जॉनी कुमार, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, मीर हसन, जुनैद आलम, शादाब राणा, फरमान चौधरी, हुसैन राणा, रामपाल सिंह पाल, राहुल कुमार, अमित कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights