मुज़फ्फरनगर। शामली-खटीमा राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर दौड़ती एक तेज रफ्तार हुंडई इमेज कार ने रेहड़ा चला रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ा के परखच्चे उड़ गए और चालक कई मीटर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक कुछ समझा, तब तक युवक की जान जा चुकी थी।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान तेजपाल पुत्र चंदर निवासी सोहजनी जाटान, थाना तितावी के रूप में हुई है। तेजपाल रोजाना की तरह अपने रेहड़े पर गुड़ बेचने के लिए घर से निकला था। लेकिन लालूखेड़ी और धोलरा गांव के बीच पहुंचते ही पीछे से आ रही कार ने उसे रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल तेजपाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी और चालक नशे में प्रतीत हो रहा था।पुलिस के अनुसार, कार चालक की पहचान छोटू पुत्र फूल सिंह निवासी बेल्डा, रुड़की के रूप में हुई है, जो हरियाणा की ओर जा रहा था। हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।कार में सवार दूसरा व्यक्ति चितरंजन पुत्र विक्रम मौका पाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने चितरंजन की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर स्पीड लिमिट का पालन न करने और रात में गश्त न होने से हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights