uk-police-welfare-review

नई टिहरी, 31 अक्टूबर । पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने शनिवार को पुलिस लाइन चंबा में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसएसपी श्वेता चौबे को कार्मिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आईजी ने आकस्मिक एवं उपार्जित अवकाश से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर समय से कार्रवाई कर अवकाश स्वीकृत करने को कहा। उन्होंने आगामी समय में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा संबंधी पत्रावलियां एवं आवश्यक अभिलेख पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए।

आईजी ने लंबे समय से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का शीघ्र भुगतान करने पर जोर दिया। साथ ही लेखा अनुभाग को पुलिसकर्मियों के यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता (टीए-डीए) के लंबित बिलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।

इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने जिले की पुलिस व्यवस्था, कार्मिकों से जुड़ी समस्याओं, विभागीय आवश्यकताओं और लंबित प्रकरणों की जानकारी दी।

आईजी राजीव स्वरूप ने कहा कि पुलिसकर्मी विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कल्याण, सुविधाओं और समस्याओं का समय पर समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कार्मिकों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights