up-vidhut-pol-par-yuvak

फिरोजाबाद, 31 अक्टूबर । थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक युवक बीच बाजार विद्युत पोल पर चढ़ गया। यह देख अफरा तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोग बैचेन नजर आए।

घटना थाना उत्तर क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने ओवर ब्रिज की है। यहां शनिवार को एक युवक अचानक विद्युत पोल पर चढ़ गया। युवक आंखों पर चश्मा लगाए था तथा गले में फूलों की माला पहने हुए था।

इधर युवक के पोल पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक की पहचान अभिषेक (19) निवासी बड़ी गेलरई, थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई है।

इस दौरान राहगीर व मौके पर मौजूद लोग अनहोनी की आशंका से परेशान रहे। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से भी कमजोर लग रहा है। उसके पोल पर चढ़ने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights