मुजफ्फरनगर।भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हुए हमले को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अति पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के नेताओं को निशाना बना रही है और उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर अधिकारियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद मोर्चा पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मोहन प्रजापति ने आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व जेल में गायत्री प्रजापति पर हुआ हमला जानलेवा था, जिससे पूरे अति पिछड़ा वर्ग में गहरा रोष है।उन्होंने कहा कि सरकार गायत्री प्रजापति की हत्या भी करवा सकती है, क्योंकि भाजपा सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।

उन्होंने मांग की कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूर्व मंत्री की सुरक्षा पुख्ता की जाए, अन्यथा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।इस मौके पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, प्रभारी श्याम सुंदर प्रजापति, वरिष्ठ नेता रामनिवास प्रजापति एडवोकेट, विकास पाल, मंडल उपाध्यक्ष अजय सैनी, वरिष्ठ नेता इंद्रमल प्रजापति, जानसठ नगर अध्यक्ष सोनू प्रजापति, सुमित पाल, दीपक जंधेड़ी, दिनेश पाल, अंकुर, उपाध्यक्ष विनेश कोरी, विशु कुमार, अरुण प्रजापति, अमृतपाल पाल, सुशील कश्यप, विनोद कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights