मुज़फ्फरनगर | शिवसेना पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मीटिंग की अध्यक्षता शिवसेना पदाधिकारियों ने की और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया।कार्यक्रम के दौरान शहीदों के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि 26/11 का दिन देश की वीरता, बलिदान और एकता की याद दिलाता है।

जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनका पराक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि शहीदों के पराक्रम और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता व मजबूत संकल्प को बनाए रखा जाएगा।अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा ने की संचालन बिट्टू सिखेड़ा ने कियामीटिंग में ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, नरेंद्र पवार, बिट्टू सिखेड़ा, मुकेश त्यागी, संजीव वर्मा, देवेंद्र चौहान, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र तायल, ललित रहेला, चेतन देव, विश्वकर्मा, वैभव यादव, राजन वर्मा, संदीप पाटिल, शैलेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights