मनीष अग्रवाल
सहारनपुर । पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को सरसावा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर अमन पुत्र महावीर निवासी ग्राम झबीरन को शाहजहांपुर चिलकाना रोड पर ग्राम भिक्कनपुर एवं हैदरपुर घाट की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 54 किलो 982 ग्राम अवैध डोडा पोस्त नाजायज व एक कार स्विफ्ट डिजायर बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरसावा पर मु0अ0सं0 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त थाना सरसावा का हिस्ट्रीशीटर व शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जिसके विरुद्ध करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का विवरण
1. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा थाना सरसावा सहारनपुर
2. उ0नि0 देवेन्द्र पाल तोमर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
3. का0 0 सुमित वर्मा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
4. रि0का0 कासिम थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
5. रि0का0 विपिन कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
6. रि0का0 चन्द्रवीर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
7. रि0का0 दीपक कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
