ब्रह्म प्रकाश शर्मा

अखलाकपुरा जंगल में मिले गोवंश के मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली अहम सुराग, सूचना पर चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई ।

जानसठ। थाना क्षेत्र के गांव अखलाकपुरा के जंगल में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में गोवंश मिलने के मामले की जांच में जुटी जानसठ पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध लोगों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सावेज पुत्र अब्बासपरवेज पुत्र सनवर तथा सनवर पुत्र महताब के रूप में बताई गई है। इनमें सावेज के गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा कारतूस गोवंश के उपकरण बरामद किए हैं। बताया गया कि पिछले दिनों अखलाकपुरा के जंगल में गोवंश मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। उस समय गोवंश की स्थिति को लेकर तत्काल कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस लगातार मामले से जुड़े संभावित पहलुओं की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग इसी प्रकार की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से क्षेत्र के एक मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध लोगों से पुलिस का सामना हो गया और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। डीएसपी ऋषिका सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights