मुज़फ्फरनगर।जनपद के वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी संजीव पाल ने रविवार देर रात गांव हबीबपुर सीकरी में आयोजित माता रानी के भव्य जागरण में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए आशीर्वाद लिया।गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और भक्तों ने संजीव पाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

संजीव पाल ने माता रानी की आरती में भाग लेते हुए कहा कि ‘माता रानी के आशीर्वाद से ही जीवन में हर कार्य सफल होता है। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूँ, और आने वाले समय में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।’उन्होंने कहा कि अब समय है कि हर वर्ग, खासकर पिछड़े समाज के लोग भी पंचायत में अपनी मजबूत भागीदारी निभाएं, ताकि गांव-गांव में विकास की नई लकीरें खिंच सकें। उन्होंने ग्रामीणों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि अगर जनता का स्नेह और भरोसा मिला, तो वे क्षेत्र के विकास, बेरोजगारी और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करेंगे।इस अवसर पर विनोद राजपूत, विद्याभूषण, चैयरमेन मदन सैनी, हरवीर सैनी, नरेश सैनी, प्रमोद शर्मा (प्रधान), रोशनलाल सैनी, कंवरपाल सैनी, विकास सैनी, आलोक सैनी, बीरेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights